April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

जेल भरो आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए आदिवासी समाज

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले कई सामाजिक मुद्दों को लेकर शुक्रवार को मानपुर में जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समुदाय के लोगों पहुँचे। बस्तर में कथित तौर पर पुलिस हिंसा के शिकार के अलावा मानपुर क्षेत्र के आदिवासी नेता सुरजू टेकाम की रिहाई व अन्य मुद्दों को लेकर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया था।

बताया जा रहा है कि मानपुर को छावनी में बदल दिया गया था। राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा खुद सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सम्हाले हुए थे। आईजी झा ने गुरुवार देर शाम को भी मोहला-मानपुर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।