मुरादाबाद.देश भर में 151 अल्पसंख्यक बहुल जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के आवेदकों को बैंक विशेष प्राथमिकता के साथ लोन मुहैया कराएगा। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर बैंकों ने कार्यान्वयन शुरू कर दिया है। मुरादाबाद भी इन 151 जिलों में शामिल है। इस योजना के अंतर्गत बैंकों ने अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे कर्जधारकों को चिन्हित करना शुरू किया है जिन्होंने पूर्व में लिया हुआ अपना लोन चुकता कर दिया है, लेकिन नियमित रूप से लोन की किस्तें नहीं चुकाने के कारण उनकी सिबिल खराब हो गई थी।
अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गोविंद अवस्थी ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के जो लाभार्थी तीन साल पहले लोन चुका चुके हैं उन्हें राइट ऑफ की श्रेणी में लाते हुए उनका लोन आवेदन विशेष वरीयता के साथ मंजूर किया जाएगा। उनके लोन आवेदन को फ्रेश लोनधारक के तौर पर विचार करके जल्द से जल्द स्वीकृत कराने की कार्यवाही की जाएगी। सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को अल्पसंख्यक वर्ग के लोन आवेदन विशेष प्राथमिकता के साथ मंजूर करने की हिदायत जारी की गई है साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के ग्राहकों की लोन से संबंधित बात करके प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पीएम मुद्रा योजना के तहत ही कई तरह से सरकार लोन मुहिया करवाती है। पीएम मुद्रा योजना में लोन लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बैंक या फिर किसी अन्य व्यक्ति संस्था से लोन लेने के लिए आपको कोई भी सिक्योरिटी जमा नहीं करनी पड़ती है। इस पर सरकार आपके लोन की गारंटी देती है। इस पर प्रोसेसिंग फीस भी काफी कम होती है। साथ ही इस योजना के तहत लोन लेने पर महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ब्याज दर में छूट दी जाती हैं।

More Stories
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय
स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प