राजधानी दिल्ली नेहरू प्लेस इलाके में कर्ज से परेशान एक शख्स ने गुरुवार सुबह अपनी गाड़ी में खुद ही आग लगा ली। बंद कार में आग से धुएं से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने गाड़ी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कालकाजी थाना पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर शव को निकाला।
पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 34 वर्षीय ध्रुव महाजन अपने परिवार के साथ दयानंद कॉलोनी लाजपत नगर इलाके में रहता था। गुरुवार सुबह 9:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। नेहरू प्लेस के देविका टावर के पास पहाड़पुर बिजनेस सेंटर के सामने पुलिस ने कार का शीशा तोड़ कर शव को निकाला।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक के चेहरे, हाथ और जांघ पर चोट के निशान मिले हैं। कार के अंदर से पेट्रोल की गंध आ रही थी। शख्स के बाल पूरी तरह से झुलसे हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिख रहा है कि ध्रुव महाजन करीब 3:30 बजे आया था। सात मिनट बाद उसने कार में आग लगी दी। हालांकि, आग एक मिनट में ही बुझ गई। कार पूरी तरह से जल नहीं सकी। बाद में हाइपोक्सिया तनाव के कारण उनके नाक से खून बहने लगा और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

More Stories
मोर गांव मोर पानी अभियान: महासंमुद में जल संरचनाओं का निर्माण बढ़ाने के निर्देश
पागल कुत्ते ने 4 साल के बच्चे पर किया हमला, सिर-नाक-मुंह समेत शरीर पर 17 जगह काटा
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टेबाजी नेटवर्क के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी समेत 7 गिरफ्तार