April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दो होनहार विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया शहर का नाम रौशन

देशभर से लगभग 23 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए

रायपुर – सरायपाली // इरफान शेख :

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 05 मई को आयोजित किया गया था जिसके नतीजे 04 जून को आए, सरायपाली शहर के एक छात्र व एक छात्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 720 में से 660 व 672 अंक प्राप्त किया!

दोनों विद्यार्थी अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है, अच्छा प्रदर्शन करने पर अब उन्हें मनचाहे शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा और उनका डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा!

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन हर वर्ष नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मार्गदर्शन में किया जाता है। इसे ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट के रूप में जाना जाता था लेकिन नीट ने 2017 से ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट को पूरी तरह से बदल दिया गया है। 2020 के बाद यह परीक्षा एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा के रूप में उभरी है जिसे एम्स और अन्य मेडिकल संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जिसे राज्य स्तर पर पहले आयोजित की जाने वाली कई प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि बीते माह इस परीक्षा का आयोजन 05 मई को किया गया था जिसमें देशभर 24 लाख लोगों ने पंजीयन करवाया था, जिसमें लगभग 23 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे!

Saraipali से इस राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में वार्ड क्रमांक 05 पतेरापाली के एक सेल्समैन सदानंद प्रधान की पुत्री सिमरन प्रधान ने अपने दूसरे प्रयास में 720 अंकों में से 660 अर्जित किया है, जिनका ओवरऑल रैंक 22257 व केटेगरी रैंक 9906 है। उन्हें पूरा उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ के मनचाहे शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलेगी। आगे सिमरन ने बताया कि वह बिना कोई कोचिंग किए स्वयं अध्ययन कर यह सफलता हासिल की है, उन्होंने आगे कहा कि वे भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रही थी लगभग 7 घंटा दिन में पढ़ाई करती थी और टेस्ट सीरीज दे रही थी, नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कहा कि अगर प्रथम प्रयास में सम्मानजनक रैंक नहीं मिली है तो निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उसको सबक मानते हुए दोगुनी उत्साह के साथ तैयारी करना चाहिए और प्रश्नों का अभ्यास ज्यादा से ज्यादा करने से जरूर उन्हें उम्मीद के अनुसार रैंक मिलेंगे. जिससे उन्हें मन चाहे शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलेगा।

इसी तरह दूसरे प्रयास में इस्लाम मोहल्ला निवासी शेख सबारक के पुत्र शेख शहजाद शाहरुख ने 720 में 672 अर्जित किया है, जिसका ओवरऑल रैंक 12863, कैटेगरी रैंक 1497 हासिल हुआ है! इन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर हास्टल में रहकर 15 घंटे पढ़ाई कर आज शहर और अपना परिवार समाज का नाम रौशन किया!