जशपुर। सरईपानी गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिला के बगीचा के ग्राम घाेघर निवासी मदन राम अपने बेटे रूपक कुमार के साथ एक ही बाईक में सवार हाेकर अपने दमाद के घर नकबार गए थे. वहां से देर रात घर वापिस लौटते समय ग्राम सरईपानी के पास उनकी बाईक को एक अज्ञात वाहन ने ठाेकर मार दी, जिससे पिता-पुत्र दाेनाें की मौके पर ही माैत हाे गई. सूचना मिलने पर बगीचा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग किया और दोनों के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस दुर्घटना के लिए अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश