नई दिल्ली, सर्राफा मार्केट में आज सोना जहां 871 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है तो चांदी बुधवार के बंद भाव 88530 रुपये के मुकाबले 2113 उछल कर 90641 के रेट से खुली। बता दें चांदी के भाव 29 मई के 94280 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई से आज 3637 रुपये सस्ता है। जबकि, सोना 21 मई के 74222 रुपये के ऑल टाइम हाई से 1365 रुपये ही सस्ता रह गया है।
आज सर्राफा मार्केट में 14 से 24 कैरेट गोल्ड के भाव
24 कैरेट गोल्ड का भाव 72857 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट गोल्ड का भाव 72565 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड का भाव 66737 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड का भाव 54643 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड का भाव 42621 प्रति 10 ग्राम
चांदी के रेट 90643 रुपये प्रति किलो
स्रोत: आईबीजेए
जीएसटी समेत क्या है सोने का आज का भाव
आज 23 कैरेट सोने का रेट जीएसटी के साथ 74741 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। अन्य चार्जेज के साथ यह 82216 रुपये के करीब पड़ेगा।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी आज 798 रुपये चढ़ा है। जबकि, 22 कैरेट का भाव जीएसटी, ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और मुनाफा जोड़ने के बाद करीब 75613 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 653 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। जबकि, 18 कैरेट सोने का जीएसटी, ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और मुनाफा समेत भाव 61910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जा रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव जीएसटी समेत 75042 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। जबकि, चांदी का भाव जीएसटी के साथ 93362 रुपये प्रति किलो पड़ेगा।

More Stories
विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
BPCL कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई
मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी बनाए गए शैलाभ साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी