July 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दोपहिया वाहन चुराने वाले 02 शातिर चोर, पुलिस गिरफ्त में

आरोपियों द्वारा चुराये गए 03 दोपहिया वाहन कीमत लगभग 3 लाख जप्त

इन्दौर // फारुख मंसूरी :

शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु सघन चैकिंग व पेट्रोलिंग बदमाशो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्यम में पुलिस आयुक्त जोन 03 श्री पंकज पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री रामसनेही मिश्रा द्वारा चोरी/नकबजनी/वाहन चोरी/लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु दिये निर्देशो के अनुक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए। पुलिस थाना छोटीग्वालटोली के द्वारा दो शातिर वाहन चोरो को पकडा गया है।

थाना क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने व संदिग्धो पर नजर रखने हेतु थाना छोटीग्वालटोली में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छोटीग्वालटोली थाने की पुलिस द्वारा दिनांक 22/05/24 को थाना क्षेत्र में भ्रमण करते सरवटे बस स्टेण्ड पहुंचे संदिग्धों की चैकिंग की जा रही थी। जहां विश्वसनीय मुखबिर नें मुझे व हमराह फोर्स को आकर सूचना दी कि दो संदिग्ध व्यक्ति रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP08MY8360 को सस्ते दाम में बेचने की बात कर रहे है। बाद मुखबिर की सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने छोटीग्वालटोली इन्दौर पहुंचा जहां दो व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये हुलिए की एक पल्सर मोटर सायकल के पास खड़े दिखे जिन्हे हमराह पुलिस बल व पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिनसे अपना नाम पता पूछते अपना नाम 1 जैद चौहान उम्र 20 साल निवासी ग्रीनपार्क कालोनी इन्दौर तथा दूसरे में अपना नाम रेहान मंसूरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क कालोनी धार रोड इन्दौर का होना बताया बाद दोनो संदिग्धों से उनके कब्जे में रखी एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP08MY8360 के संबंध में पूछताछ करते इधर उधर की बात करने लगे। संदेह होने पर हिकमातमली से पूछताछ करते दोनो के द्वारा इसी महीने की तारीख 08.05.24 की शाम करीबन 06.30 बजे से 06.45 बजे यशवंत प्लाजा पार्किंग से उक्त मोटर सायकल चोरी करना बताया।

उक्त मोटर सायकल थाना हाजा के अपराध क्रमांक 97/2024 धारा 379 भादवि का माल मश्रुका होने से उक्त मोटर सायकल कीमती 50,000/-रू विधिवत जप्त किया गया और पूछताछ पर उनके द्वारा एक साथ मिलकर चोरी करने की नियत से इसी माह के दिनांक 15.05.24 को भी यशवंत प्लाजा पार्किंग से एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP09XF0577 कीमती 90,000/ रू. तथा दिनांक 16.05.24 को यशवंत प्लाजा पार्किंग से ही एक बुलेट मोटर सायकल क्रमांक MP09XA9799 कीमती 1,50,000/ रू को चुराई है तथा उक्त मोटर सायकल मिशन अस्पताल की बाउन्ड्री अर्जुन प्याऊ के पास छुपाकर रखना बताया है। उक्त चोरी के वाहनो को विधिवत जप्त किया गया और आरोपीगणो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।