छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस की तैयारियों राजधानी रायपुर में जोरों से चल रही है।इस दौरान 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गुरूवार की शाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों के स्थल का भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को तैयारियों को के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
गौरतलब है कि 1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए साइंस कालेज मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
इस अवसर पर सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र