सरायपाली//नारायण सान :
सरायपाली कस्तूराबहाल के ग्रामीण पक्की सड़क की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था !
ग्रामीणों की समस्या का सुध लेने निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल ग्रामीणों के बीच पहुंचे और कहा कि आचार संहिता के बाद अगर शासन प्रशासन सड़क नहीं बनवाई तो मैं बनाऊंगा सड़क!
आपको बता दें कि समाज सेवी मुकेश अग्रवाल पिछले 02 दशक से आम जन के बीच रहते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और तन मन धन से सभी की मदद करते आ रहे हैं!
ज्ञात हो कि 26 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव का ग्राम कस्तुराबहल के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था!
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी कि 77 सालों में कस्तुराबहाल के बाज़ार पड़ाव से बांजीबहाल तक पक्की सड़क निर्माण नहीं कराया गया है जो कि मांग पूरी नहीं हुई इसलिए वोट नहीं डाले! यहां पर कुल मतदाता 06सौ के लगभग हैं! प्रशासन भी ग्रामीणों को मनाने में नाकाम रहा!

More Stories
फूलों की खुशबू से महकी ईश्वरचरण पैकरा की किस्मत, बने सफल फूल किसान
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने लोगों से PM मोदी के ‘मन की बात’ सुनने की अपील की
भुवनेश्वर कुमार ने फिर किया कमाल, अक्षर पटेल को शानदार गेंद से किया आउट