April 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ग्राम पंचायत रोहिना में नरेगा कार्य में भ्रष्टाचार : WBM सड़क में भारी अनियमितता

बसना // नारायण सान :

केंद्र सरकार एक ओर जहां नरेगा के माध्यम से विकास कार्य लगातार करा रही है वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि और अधिकारी भ्रष्टाचार कर शासकीय योजना व राशि में भ्रष्टाचार कर लाखों कमा रहे हैं। कहीं JCB के माध्यम से चोरी छिपे रात में कार्य कराया जा रहा है तो कहीं खुलेआम मस्टर रोल में धांधली की जा रही है।

मामला जनपद पंचायत बसना के ग्राम पंचायत रोहिना का है जहां ग्राम सरपंच और सचिव की मिली भगत से WBM सड़क में BM गायब है। केवल मिट्टी पाट कर खानापूर्ति की गई है।

मिली जानकारी अनुसार रोजगार सहायक का पद इस ग्राम में रिक्त होने के चलते इसका फायदा सरपंच , सचिव ने उठाया है!

15 वें वित्त की राशि का कार्य 13/02/23 को प्रारंभ किया गया था जिसको पूर्ण अप्रैल 2024को किया गया, मगर सूचना पटल में इसका उल्लेख नहीं है। यह सड़क 1240 मीटर है मगर इसमें बोल्डर नाम मात्र ही डाला गया है। कार्य लागत मूल्य 19 लाख 42हजार रु स्वीकृत है।
आशंका है की आने वाली बारिश में यह सड़क मार्ग गड्ढे और कीचड़ युक्त हो जायेगी! ( इस प्रकार का सड़क कार्य अन्य ग्राम पंचायतो में 10लाख की स्वीकृति में पूर्ण किया जा चुका है!)

ज्ञात हो कि सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इरफ़ान शेख़ ने पिछले हफ्ते ही जनपद सीईओ को ग्राम पंचायत कुर्माडीह मे लाखों रू के नरेगा कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत किया था जिसपर सीईओ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए योजना में भ्रष्टाचार होना पाया और कार्य पर रोक लगाकर 20 लाख का कार्य कैंसल कर कार्यवाही के लिए आगे लिखा है।

सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है की शासकीय योजना व राशि में इस प्रकार का भ्रष्टाचार होना किसी एक व्यक्ति का कार्य नही हो सकता, इसमें कार्य एजेंसी, तकनीकी सहायक, कार्य अधिकारी PO, लोकपाल को भी जांच के दायरे में लाकर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।

आगे कहा की इस संवेदनशील मामले में उचित जांच व कारवाही कर दोषी अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि पर छत्तीसगढ़ शासन अधिनियम के अंतर्गत शख्त कार्यवाही होनी चाहिए, जिससे स्थानिय ग्रामीणों को रोजगार मिले और पलायन बंद हो।
उक्त मामला दर्ज करने साथ ही राशि रोकने व उक्त आबंटन राशि की पूरी रिकवरी करने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है!

जनपद पंचायत सीईओ / सनत कुमार महादेवा – शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी!

PO / प्रेम चंद बंजारे – कार्य पूर्ण की जानकारी नहीं है, कुछ पेमेंट हुआ है देखना पड़ेगा, noc मिलने पर पूर्ण राशि आबंटन हो जायेगी!

तकनीकी सहायक / अंकित यदु – फोन रिसीव नहीं किया।