भोपाल। बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में भी बूंदाबांदी के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ ही अतिरिक्त मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक होते हुए केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिसके कारण मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर में बारिश की संभावना जताई है।

More Stories
विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
BPCL कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई
मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी बनाए गए शैलाभ साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी