सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में रेत रफ्तार का कहन देखने मिला है। जहां ट्रक ने श्रद्धालु से भरे ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे थे। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज अस्पताल में जारी है।
यह घटना नेशनल हाईवे-44 पर स्थित राजोल चौराहे की है। जहां आज सुबह तड़के करीब 4.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से जबदस्त टक्कर मार दी और ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जबकि इस दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की माैत हो गई और अन्य 15 लोग घायल हो गए। हैरान वाली बात यह है कि ऑटो सवार हेमा वासुदेव और उसके बेटे दिग्विजय और बेटी माधवी को एक खरोंच तक नहीं आई।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां घायलों को प्राथमिक इलाज के देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एएसआई महेश दुबे ने बताया कि हादसे में विश्वनाथ यादव और अजब बाई की मौत हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। सभी घायल ग्राम ढावरी के निवासी हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश