अगरतला . मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया ताकि लोकतंत्र को बहाल किया जा सके और आर्थिक समृद्धि को वापस लाया जा सके।
श्री येचुरी ने शुक्रवार को यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह रामायण में अश्वमेध के घोड़े को दो भाइयों लव और कुश ने रोका था, उसी तरह 2024 के आम चुनाव में मोदी को देश के दो भाइयों-किसान और मजदूर द्वारा हटा दिया जाएगा। तीन महीने बाद त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, जहां दो भाइयों – आदिवासी और गैर-आदिवासी को सांप्रदायिक सद्भाव के पुनर्निर्माण के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र