रायपुर. छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलते ही विष्णुदेव सरकार ने कई योजनाओं और व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए नई व्यवस्थाओं को लागू किया है. बताया जा रहा कि प्रदेश सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू करने जा रही है. नई आबकारी नीति के तहत जहां सरकार ने देसी दारू के सिंडिकेट को खत्म करने का फैसला लिया है. वहीं दूसरी ओर अब शराब की पौव्वा से लेकर बोतल तक की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई आबाकारी नीति लागू होने जा रही है. नई आबकारी नीति के तहत प्रशासन ने आबकारी विभाग को वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग को 11,000 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का टारगेट दिया है. वहीं सरकार ने फिर से शराब दुकानों में आहता शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है.

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह