रायपुर . छत्तीसगढ़ ग़ौसुल आजम कमेटी द्वारा आज कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग़ौसुल आजम कॉन्फ्रेंस व जुलूसे गौसिया का भव्य रूप से आयोजन करने के संबंध में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे दिनांक 05 नवम्बर बरोज सनीचर को रात नौ बजे सीरत मैदान बैजनाथपारा रायपुर में ग़ौसुल आजम काफ्रेंस का आयोजन होगा एवं दिनांक 06 नवम्बर बरोज इतवार को दोपहर दो बजे महबूबिया चौक बैजनाथपारा से जुलसे गौसिया विशाल रूप से प्रारंभ होगा जो शहर के विभिन्न मार्गों एवं दरगाहों से होता हुआ सीरत मैदान बैजनाथपारा पहुंचेगा .
ज्ञात हो कि गौस पाक के महिने ग्यारहवी शरीफ के मौके पर गौस पाक को याद मे जुलसे गौसिया निकाला जाता है। इस संबंध में कमेटी द्वारा तैय्यारी शुरू कर दी गई है।
बैठक में मो. फुरकान, हसरत खान, नदीम मेमन, मुजाहिद अली फारूको अफरोज अंजुम, डॉ. एस. ए. रहमान, बदरूद्दीन खोखर, इकबाल शरीफ, मौलाना अ रज्जाक, हाफिज जहीरूद्दीन, कारी मो. इमरान अशरफी, मौलाना दीन अजम, रमीज अशरफ, मो. नासिर, अ. कादिर, अनवर फारूकी (एडवोकेट), फिरोज आलम, शेख अमीनुद्दीन, हाजी जाहिद रजा, शोबी भाई, अ शकूर आदि शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र