स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग, पढ़ाई में गुणवत्ता लाना रहेगी पहली प्राथमिकता शुभ चिंतकों ने दी बधाई!
धरमजयगढ़//दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
पूर्व में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहे रवि शंकर सारथी अब नए बीईओ के रूप में पद भार संभाल लिए हैं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी संभालते ही उन्होंने कहा की क्षेत्र के समस्त स्कूलों की प्रॉपर मॉनिटरिंग और पढ़ाई में गुणवत्ता लाना शिक्षकों की परेशानी को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
बता दें कोविड काल में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहते हुए उन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की शिक्षा विभाग में सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्कूली शिक्षा को सुचारू रूप से चलाने में जी तोड़ मेहनत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में धरमजयगढ़ का नाम स्टेट लेवल तक पहुंचाया था।सरल सहज स्वभाव के ऑफिसर रवि शंकर ने कहा अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाने कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और शिक्षा जगत में यहां का नाम रौशन करने शिद्दत से सार्थक प्रयास करेंगे।बहरहाल उनके बीईओ बनने पर ब्लॉक के समस्त शिक्षकों उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें बधाई दी है,और अपना दायित्व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी हैं।।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र