रायपुर. राजधानी के डीडी नगर स्थित वसुंधरा नगर इलाके में मां-बेटी की निर्मम हत्या का मामले सामने आया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पेशे से वकील सौरभ उपाध्याय को गिरफ्तार किया है. पारिवारिक विवाद की वजह से आरोपी के रॉड से पत्नी और सास की हत्या करने की बात सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक, वारदात दोपहर 1.20 के आस-पास की है. आरोपी सौरभ उपाध्याय पेशे से वकील है. प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी अपनी माँ के साथ वसुंधरा नगर में रहने लगी थी. आज आरोपी ने अपनी पत्नी और सास से सर पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है. (Raipur Double Murder)
रायपुर पश्चिम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल ने बताया कि वसुंधरा नगर इलाके में 2 महिलाओं की हत्या की वारदात हुई है. आरोपी सौरभ उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में परिवारिक विवाद का कारण बताया है. पूरे मामले की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
दो हफ्तों में 3 हादसे, 4 मौतें… अब बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 घायल, बस्तर में बेलगाम भारी वाहनों पर उठे सवाल
महिला आयोग की सुनवाई में बड़ा खुलासा: 13 नर्सों ने एजेंसी पर आधी सैलरी हड़पने का लगाया आरोप, FIR के निर्देश
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ हैं, घर लौट रहे हैं’; पत्नी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल