मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बंगाल की प्रतिष्ठित थिएटर सुपरस्टार में से एक नटी बिनोदिनी की बायोपिक में काम करती नजर आयेंगी।
कंगना रनौत ने बताया है कि वह जल्द ही बंगाल की सबसे प्रतिष्ठित थिएटर सुपरस्टारों में से एक नटी बिनोदिनी की बायोपिक में काम करने जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट को प्रकाश कपाड़िया ने लिखा है और इसको प्रदीप सरकार निर्देशित करेंगे।
कंगना रनौत ने कहा, “मैं प्रदीप सरकार जी की बड़ी फैन रही हूं और इस उनके साथ काम करने के इस अवसर को पाकर मैं बहुत खुश हूं।यह मेरा प्रकाश कपाड़िया जी के साथ पहला प्रोजेक्ट है और मैं इस देश के कुछ महानतम कलाकारों के साथ इस जर्नी का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। ”
गौरतलब है कि नटी बिनोदिनी ने 12 साल की उम्र से थिएटर में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। उन्हें बंगाली थिएटर के पहले स्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने 11 साल के करियर में प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोती भाभी और कपालकुंडला सहित कई भूमिकाएं निभाईं थीं।

More Stories
गर्मी ने बढ़ाया कहर, येलो अलर्ट जारी: स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, तैयारियों पर चर्चा
सुशासन तिहार-2026: छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, जन समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों की निगरानी!
रायगढ़ पुलिस ने नकली सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महादेव पान मसाला सेंटर में रेड, आरोपी गिरफ्तार!