भोपाल, नयी दिल्ली, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ‘जीआईएस-2023 दिल्ली कर्टेन रेजर एवं अम्बेस्डर्स मीट’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री कई देशों के राजदूतों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी जनवरी में इनवेस्टर समिट से पहले होने वाला ये कार्यक्रम निवेश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री की मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल एवं कपड़ा उत्पादन सेक्टर में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।
श्री चौहान आज नेपाल, जापान, ब्राजील, फिजी, हंगरी, चेक गणराज्य, म्यांमार, थाइलैण्ड, वियतनाम और फिनलैंड के राजदूतों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे टेक्सटाइल राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला