रायपुर. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कवासी लखमा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक श्री कवासी लखमा के इलाज की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री लखमा को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

More Stories
फूलों की खुशबू से महकी ईश्वरचरण पैकरा की किस्मत, बने सफल फूल किसान
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने लोगों से PM मोदी के ‘मन की बात’ सुनने की अपील की
भुवनेश्वर कुमार ने फिर किया कमाल, अक्षर पटेल को शानदार गेंद से किया आउट