जबलपुर: शहर में एक युवक को चाकू से गोदकर हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन बाइक सवार युवक किस तरह की युवक को चाकू घोप रहे हैं। आरोपियों ने युवक पर एक के बाद एक लगातार कई वार किए।
दरअसल, घटना 22 जनवरी की रात हनुमान ताल थाना अंतर्गत प्रेम सागर के झंडा चौक की है। जहां मृतक रोहन चौधरी अपने दोस्त के साथ पैदल जा रहा था। तभी तीन बाइक सवारों ने मिलकर रोहन चौधरी को मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि किस तरह से तीन बाइक सवार वहां पहुंचते हैं और फिर रोहन चौधरी को पकड़ते है। इसके बाद आरोपी गाड़ी में छिपाकर रखा चाकू निकालकर एक के बाद एक कई हमले करते हैं। इसके बाद घायल युवक भागने की भी कोशिश भी करता है लेकिन आरोपी उसके पीछे दौड़कर फिर से उसपर चाकू से हमला कर देते हैं। घायल हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया था।
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या के आरोप में हनुमान ताल थाना पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों में से दो आरोपी लक्खू चौधरी और गिट्ठल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
अवैध संबंध बताई जा रही घटना की वजह
बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे की असल वजह अवैध संबंध है। जानकारी के अनुसार मृतक रोहन चौधरी के आरोपी लक्खू चौधरी की पत्नी से अवैध संबंध थे। आरोपी लखीराम चौधरी ने इसके पहले भी मृतक को कई बार समझाया था कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे। लेकिन इसके बावजूद युवक उसकी पत्नी से लगातार फोन पर बात कर रहा था। कुछ दिन पहले ही मृतक आरोपी की पत्नी के साथ रहने लगा था। इसी बात को लेकर आरोपी बौखलाया हुआ था। वह युवक की तलाश कर रहा था। 22 जनवरी को रोहन चौधरी लक्खू के हाथ लग गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहन चौधरी को मौत के घाट उतार दिया।

More Stories
विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
BPCL कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई
मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी बनाए गए शैलाभ साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी