April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गणतंत्र दिवस पर 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार- 2023 को मंजूरी दे दी है जिनमें तीन सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, सात उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 21 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वालों में मास्टर एंथोनी वानमाविया (मरणोपरांत) मिज़ोरम,सुश्री मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत) मिज़ोरम, और श्री सूरज आर (मरणोपरांत) केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल शामिल हैं।
उत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वालों में सर्वश्री साहिल भीसु लाड, गोवा, सुश्री काजल कुमारी, झारखण्ड,नवीन कुमार डी, तेलंगाना, विनोद कुमार, सीमा सड़क संगठन, हवलदार शेरा राम, रक्षा मंत्रालय, मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नरेश कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शामिल हैं।
जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तिय इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं।