वाशिंगटन. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक साथ कई तरह की चुनौतियों से जुझ रही है और इसके खतरों से निपटने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्रीमती सीतारमण ने यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक के इतर जी 20 वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक के समापन को संबोधित करते हुये कहा कि जी 20 वित्त मंत्रियों ने जोखिम भरी वैश्विक स्थिति से निपटने के लिए अपने मतभेदों को एक तरफ रखकर हमेशा साथ आये हैं तथा लोगों की समृद्धि के एक लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने जी 20 वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों से इस दिशा में काम जारी रखने की भी अपील की।
वित्त मंत्री ने कहा “भारत का मनना है कि जी 20 की मेजबानी करना एक अवसर होने के साथ ही जिम्मेदारी भी है। बहुलतावादी के प्रति विश्वास को पुन: स्थापित करना भारत की सोच का मुख्य धेय है। भारत की पहल से अंतर निर्भरता को मानने को बढ़वा देना है। हम सभी की एक ही चाहत सुरक्षित, शांत और समृद्ध विश्व की है।”

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला