बीजापुर. गंगालूर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है. मुतवण्डी के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई है. वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान भी घायल हुए हैं.
नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में मुतवण्डी गांव बच्ची की मौत हुई है. वहीं बच्ची की मां के हाथ में भी गोली लगने की खबर है. घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.
घायल महिला को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा. मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना और टीम के कुछ सदस्य के घायल होने की जानकारी भी है. आसपास क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ बल द्वारा सर्चिंग की जा रही है. अडिशनल एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है.

More Stories
Gold Price Today: सोना फिर चमका! 4 अगस्त को 1.42 लाख के पार पहुंचा भाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट
सलाद खाने से बढ़ा साइक्लोस्पोरा इंफेक्शन का खतरा! जानें पेट की इस खतरनाक बीमारी के लक्षण और बचाव के आसान तरीके
रायपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! ट्रक से 19 लाख का माल बरामद, पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार