Fact File – बॉर्डर एरिया से कर्मचारी नदारत पाए गए
महासमुंद- सरायपाली :
सरकार बदल गई सिस्टम नहीं बदला, शासन बदल गया प्रशासन नहीं बदला! भ्रष्टाचार चरम सीमा पर जी हां हम बात कर रहे हैं बिचौलियों के बारे में अवैध धान को सीमा पार कर छत्तीसगढ़ में खपा रहे हैं!
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी में शासन द्वारा अंतर्राज्जीय सीमाओं पर जांच चौकी लगा तो दिया गया, लेकिन अब भी अंतर्राज्जीय सीमाओं से और अंतर जिला सीमाओं से अवैध तरीके से भारी मात्रा में धान बिजोलिया ला रहे हैं और किसानों के पट्टे पर समितियां में धान बेचने का काला खेल खेल रहे हैं !

छत्तीसगढ़- उड़ीसा सीमा से लगा हुआ जांच चौकी राजाडीह में आज देखने को मिला कि एक भी कर्मचारी तैनात नहीं था और बैरियर भी लावारिश साइड में पड़ा हुआ था! जिससे यह संभावना जताई जा सकती है कि बिचौलियों को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है! इसी रास्ते से, चाहे दिन में हो या आधी रात में बिचौलिए अवैध धान तस्करी के लिए अपना रहे हैं!
सूत्रों की माने तो कुछ नौकरशाह इस काले कारनामे में संलिप्त हैं जिनके संरक्षण और सहयोग से तस्कर और बिचौलिए रात के अंधेरे में तस्करी कर धान को ला रहे हैं! इस तस्करी से शासन को जहां लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है तो वहीं भोले भाले किसान भी इनके चंगुल में फंस रहे हैं!
अब आगे देखना है कि सरकार बदलने के बाद ऐसे भ्रष्ट नौकरशाह अपना आचरण बदलते हैं या नहीं?

ज्ञात हो की क्षेत्र में पहले भी बिचौलियों द्वारा कई किसानों से ठगी कर करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार हो चुके हैं , जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज है, बावजूद उसके किसानों को आज तक उनकी मेहनत का एक रुपए भी वापस नहीं लौटाया गया है और यह खेल आज भी जारी है!!


More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला