प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी मुश्किल में पड़ गए हैं। कांग्रेस नेता के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग ने सांसद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राहुल गांधी को जवाब देने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया गया है।
भाजपा ने की थी चुनाव आयोग में शिकायत
भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पार्टी महासचिव राधा मोहनदास अग्रवाल और ओम पाठक सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने राहुल के बयान को अपमानजनक बताया था। बता दें कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय टीम के हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी के लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल किया था।

More Stories
इंदौर बनेगा देश की सुरक्षा रणनीति का केंद्र! पश्चिम भारत के DGP करेंगे हाई-लेवल मंथन, ड्रग्स-साइबर क्राइम पर बनेगी नई रणनीति
प्रयागराज में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान! 8 अगस्त को छात्रों से सीधा संवाद, अनुमति विवाद के बीच कांग्रेस का बड़ा दावा
मल्टीबैगर शेयर में दिग्गज निवेशक का भरोसा कम हुआ? मधुसूदन केला परिवार ने घटाई हिस्सेदारी, जानें पूरी वजह