सीएम के निर्देश पर जबलपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की। नशे के कारोबार में लिप्त 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब और गांजे के कारोबार में लिप्त थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लाख रुपए का गांजा समेत 926 पाव शराब और 53 नशीले इंजेक्शन जब्त किया है। इस दौरान 348 लीटर कच्ची शराब को बहा दिया। वहीं दो हजार किलो से ज्यादा का कच्चा लाहन पुलिस ने नष्ट किया। कार्रवाई से शहर से लेकर ग्रामीण तक नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश