मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज सुबह मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली. वह 26 सितंबर से मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) गुरुग्राम में भर्ती थे. सोमवार सुबह उनके निधन की खबर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी. मुलायम सिंह का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है. उनकी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती को हर कोई जानता है. हो भी क्यों न जया बच्चन काफी समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई है.
अमिताभ बच्चन के घर पहुंचे थे मुलायम सिंह यादव
एक बार की बात है जब मुलायम सिंह यादव अमिताभ बच्चन के घर पर अचानक चले गए थे. दरअसल साल 2005 में जब मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, उस वक्त उन्होंने कलाकारों के लिए यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी. ये पुरस्कार अमिताभ बच्चन के पिता और देश के मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन को भी दिया जाना था.
दोनों के बीच गहरी दोस्ती
हालांकि कुछ स्वास्थ्य संबंधी वजह से हरिवंश जी उस समय यूपी नहीं जा सकते थे. जिसके बाद मुलायम सिंह उनके बंगले पर पहुंच गए और वहां उनकों सम्मानित किया. अमिताभ बच्च्न ने ये वाक्या एक इंटरव्यू में बताया था. बता दें कि मुलायम सिंग यादव और अमिताभ बच्चन वास्तविक जीवन में अच्छे दोस्त रहे हैं. बिग बी उनके घर की शादियों में शामिल होते है.

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला