15वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोदी सरकार ने पीएम किसान के लाभार्थियों को आज 15 नवंबर, भाई दूज के दिन 15वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में 8 करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के तौर पर 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। बता दें कि पीएम किसान के लाभार्थियों को 6,000 रुपये का सालाना नकद लाभ दिया जाता है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। 14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी की गई थी।
किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको पीएम किसान की किस्त मिल पाई है तो आप आप किसान ईमेल आईडी pm*********@*ov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश