गुजरात के आणंद जिले के एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के टॉइलेट में एक भारी-भरकम मगरमच्छ बैठ मिला। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी के मुताबिक, आणंद जिले के सोजित्रा कस्बे के खाराकुवा इलाके में रहने वाले उदयसिंह भीखाभाई राठौड़ के घर में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राठौड़ के परिवार के एक सदस्य दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने के लिए टॉइलेट में गए तो वहां करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। भीखाभाई राठौड़ ने बताया कि हमारे घर के पीछे वंदेवाड़ तालाब है, इसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। यहां से कई बार मगरमच्छ गांव में आ जाते हैं।
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
घर के टॉइलेट में मगरमच्छ के आने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को रस्सी से खींचकर पिंजड़े में में बंद किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ की जांच के बाद उसे जंगली इलाके के किसी तालाब वगैरह में छोड़ दिया जाएगा।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला