स्टारकिड्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच पॉपुलर ओरी की इन दिनों हर ओर चर्चा है। वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं लेकिन हर फिल्मी पार्टी और इवेंट में मौजूद होते हैं। सेलिब्रिटीज के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिसमें उनके साथ की बॉन्डिंग साफ झलकती है। ‘कॉफी विद करण 8’ में करण जौहर ने सारा अली खान और अनन्या पांडे को लेकर सवाल किया था। उनका वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। जिसके बाद अब शार्क टैंक के पूर्व जज और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ओरी पर बोले अशनीर
अशनीर ने सारा-अनन्या का वीडियो को शेयर किया। जिसमें करण पूछते हैं, ‘ओरी कौन है? दुनिया यह जानना चाहती हैं।’ जिसके बाद सारा कहती हैं, ‘उसे कई चीजें आती हैं। वह असल में बहुत मजाकिया है।’ आगे अनन्या पांडे ने कहा, ‘उसने मुझसे कहा था, लोग पसंद करते हैं लेकिन गलत समझ लेते हैं। वह अच्छे कैप्शन देता है इसलिए मैं उससे कैप्शन मांगती है… श्योर नहीं हूं वह क्या करता है… वह खुद पर काम करता है।’ वीडियो के साथ अशनीर ने लिखा, ‘भगवान के सामने आम लोग: अगले जनम मोहे Orry (और ही) ही कीजो।’
यूजर्स के कमेंट्स
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘वह खुद पर काम करता है… वाओ। यह तो बड़ी उपलब्धि है।’ एक अन्य ने कहा, ‘करण को अच्छे से पता है वह क्या करता है।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘आप इतना घटिया शो देखेंगे ये पता नहीं था।’ एक ने कहा, ‘मुझे लगता है अशनीर को कॉफी विद करण में इनवाइट करना चाहिए।’
शार्क टैंक 3 को लेकर कसा था तंज
अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक सीजन 1 में जज थे। टीम से मतभेद के चलते उन्होंने शो से किनारा कर लिया था। हाल ही में उन्होंने शार्क टैंक 3 के प्रोमो को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था यह शार्क का ऑडिशन जैसा लग रहा।

More Stories
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन और प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान: इंदौर पार्षदों को हाई कोर्ट से नोटिस, क्या यह विवाद बनेगा कानूनी मिसाल?