April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है कड़ी पत्ता

खराब लाइफस्टाइल और रोजाना की कुछ आदतों के चलते ज्यादातर लोग पेट से जुडी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अधिकतर लोगों को खाने के बाद गैस या पेट फूलने जैसी समस्या रहती है। ऐसे में उन लोगों के लिए कड़ी पत्ता फायदेमंद साबित हो सकता है। दक्षिण भारत में कड़ी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर खाना बनाने की चीजों में किया जाता है। अगर खाने में इसका स्वाद आपको पसंद नहीं है तो आप इसकी पत्तियों को यूं ही चबा सकती हैं। हालांकि इसके लिए सही मात्रा का पता होना जरूरी है।

एक दिन में कितना कड़ी पत्ता खाना सही है?

कड़ी पत्ता सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, इसमें प्रोटीन और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। कुछ लोग इसकी पत्तियों को कच्चा खाना पसंद करते हैं। हालांकि, किसी भी चीज के फायदे पाने के लिए उसे सही मात्रा में खाना काफी ज्यादा जरूरी है। पेट दुरुस्त रखने के लिए अगर आप कड़ी पत्ता ख रहे हैं तो दिनभर में 5 या 6 पत्ते खा सकते हैं। रोजाना के रूटीन में इन पत्तों को खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

मिलते हैं कई फायदे

कड़ी पत्ता खाने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को गैसे से पेट फूलने की परेशानी रहती है तो वह इन पत्तियों को चबा सकता है। चाहें तो आप कड़ी पत्ता, भुना जीरा और अजवाइन मिलाकर चूर्ण बना सकते हैं। इसे रोजाना खाने पर बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। जी हां, जब आप रोजाना सही मात्रा में कड़ी पत्ता चबाते हैं तो इससे शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसी के साथ ये बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आप तेल में इन पत्तियों को मिला सकते हैं और फिर इसे बालों में लगाने से फायदा हो सकता है।