भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 का गैलरी गुरुवार की सुबह 6 बजे ढह गया। अचानक गैलरी गिर जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। समय शिफ्ट तब्दीली का था, इस वजह से कोई बड़ी इंज्यूरी नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन लंबे समय से हॉट मेटल के उत्पादन को लेकर जूझ रहा है। उत्पादन पटरी पर लौट ही रहा था कि फिर से नई दिक्कत सामने आ गई है। ब्लास्ट फर्नेस-6 की गैलरी भरभरा कर टूट कर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ना तय है। इसके पहले बीएसपी तकनीकि दिक्कतों से जूझ रहा था, जिसे धीर-धीरे कर दूर किया गया है। संयंत्र का प्रतिदिन 8 हजार से उत्पादन बढ़कर 12 हजार टन तक पहुंचा है। यहां तक पहुंचने में बीएसपी को करीब दो माह बाद इस आकड़े पर कदम रखा है।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह