रक्षित केंद्र परसदा महासमुंद में आयोजित किया गया पुलिस स्मृति दिवस शहीद परेड
रक्षित निरीक्षक दीप्ती कश्यप द्वारा किया गया शहीद परेड का नेतृत्व, जिला बल व 20वी वाहिनी के जवान हुए सम्मिलित!
महासमुंद :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को रक्षित केंद्र परसदा मे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन किया गया!
उक्त कार्यक्रम में शहीद परेड का नेतृत्व करती रक्षित निरीक्षक डिप्टी कश्यप के द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आए शहीद परिवारों के परिजनों व अतिथियों के समक्ष वर्ष में शहीद हुए 188 शहीदों के नाम का वाचन किया गया!
शहीदों के नाम वाचन के उपरांत शहीद परिवारों के परिजनों के साथ जिलाधीश महोदय महासमुंद प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चित्ररेखा सोनवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीएम महासमुंद उमेश साहू तथा प्रशासन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई!
कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश जिलाधीश पुलिस अधीक्षक व मुख्य नायक मजिस्ट्रेट महोदय के द्वारा उपस्थित है सही परिवारों की परिजनों से मुलाकात की गई तथा उनके कुशलक्षेम जाना तदुपारंत कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की गई!
उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी महासमुंद, सरायपाली, पिथौरा उप पुलिस अधीक्षक अजाक व जिले के अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे!

More Stories
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: बालोद में 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा डिजिटल प्रमाणपत्र
बस्तर के जंगलों में अब रात में भी नजर रखेगा थर्मल ड्रोन! अवैध कटाई और शिकार पर लगेगी हाई-टेक लगाम
महिला किसान मनकी बघेल की बदली किस्मत! स्पान संवर्धन योजना से 2 महीने में कमाए ₹15 हजार, अब बढ़ाएंगी आमदनी