रायपुर। राजधानी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने वुड 777 और जेम्स 777 ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट की आईडी लेकर सट्टा संचालित करने वाले 04 आरोपी और ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए आईडी की खरीदी-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 5 आरोपियों के मोबाइल फोन से रायपुर के लोकल कनेक्शन निकल सकते हैं. मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है. वहीं तिल्दा नेवरा थाना में भी सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी पर कार्रवाई की गई है.
जानकारी के अनुसार, मुखबीर की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत माता चौक पास मोबाइल फोन में आईडी लेकर सट्टा संचालित करते आरोपी पराधन साहू को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए आईडी प्राप्त करना बताया है.

More Stories
रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल बने रवि श्रीवास, मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’
Amazon-Flipkart को लगाया चूना: असली सामान की जगह पार्सल में भरते थे रद्दी, 5 गिरफ्तार
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की मजार पर तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप