ग्वालियर। मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप पर लग्जरी कार में पेट्रोल भरवाया। जब पेमेंट करने की बारी आई तो बदमाश रफूचक्कर हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
यह मामला संजय नगर पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप का है। जहां बदमाश अपनी लग्जरी कार में पेट्रोल भरवाने पहुंचा। कार में 5 हजार का पेट्रोल भरवाया और मौका देख पेमेंट करने से पहले ही पंप से लगी नोजल पाइप को तोड़ते हुए फरार हो गया। जिसके बाद पेट्रोल पंप के सेल्समैन और गार्ड ने शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आपको बता दें कि शहर में इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी है।

More Stories
मल्टीबैगर शेयर में दिग्गज निवेशक का भरोसा कम हुआ? मधुसूदन केला परिवार ने घटाई हिस्सेदारी, जानें पूरी वजह
सुबह की ये 8 भीगी चीजें बदल सकती हैं सेहत का हाल! पाचन से लेकर स्किन और एनर्जी तक मिल सकते हैं बड़े फायदे
12 अगस्त को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा! 100 साल बाद कई इलाकों में दिन में छा जाएगा अंधेरा, जानें भारत पर क्या होगा असर