नई दिल्ली/ दि बीबीसी लाईव :
भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) के रूप में डॉ. वी जी सोमानी का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
डॉ. सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए डीसीजीआई नियुक्त किया गया था। मंत्रालय के मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया है।
डॉ. वी जी सोमानी एफआर 49 (वी) के तहत (भारत के) औषधि महानियंत्रक के पद पर 16 अगस्त, 2022 से तीन और महीने की अवधि के लिए या आगामी आदेश जारी होने तक पद पर बने रहेंगे!

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की