12 जनजातियों को राजपत्र में शामिल किया गया
जांजगीर-चांपा :
प्रदेश के 12 जनजातियों का लिपिकीय त्रुटि के कारण संविधान से मिलने वाले लाभ और अधिकार से वंचित थे, उक्त जनजातियों को राजपत्र की सूची में शामिल करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संसोधन प्रस्ताव लाया गया एवं पीड़ित जनजातियों को राजपत्र की सूची में सम्मिलित करने के लिए प्रस्ताव को केंद्र को भेजने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया! जिसके कारण सभी 12 जनजातियों को राजपत्र में शामिल कर लिया गया है! इसी खुशी में सवरा समाज एवं 12 जनजातियों द्वारा ब्लॉक डभरा जिला शक्ति में माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार कार्यक्रम रखा गया!
इस अवसर पर सवरा समाज अस्सी घर के प्रान्ताध्यक्ष श्री प्रेमलाल सिदार जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री आनंद कुमार बीसी जी , महामंत्री गजानन भोई , संरक्षक जयदेव भोई जी, प्रशासक श्री समारु सिदार जी, अठारहगड़ प्रांताध्यक्ष श्री रोहित सिदार जी, प्रांतीय सचिव श्री लखेश्वर श्याम जी, जिलाकोषाध्यक्ष श्री रोशन भोई जी, बासुदेव विशाल, ठाकुर राम बुडेक , गयाराम बुडेक एवं भारी संख्या मे सामाजिक जन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सचिव श्री लखेश्वर श्याम जी ने किया!

More Stories
मोर गांव मोर पानी अभियान: महासंमुद में जल संरचनाओं का निर्माण बढ़ाने के निर्देश
पागल कुत्ते ने 4 साल के बच्चे पर किया हमला, सिर-नाक-मुंह समेत शरीर पर 17 जगह काटा
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टेबाजी नेटवर्क के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी समेत 7 गिरफ्तार