नयी दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी में आतंकी नेटवर्क का भंडाफाेड करते हुए आईएसआईएस मॉड्यूल के एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी सहित अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी का नाम मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा है। पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ के बाद तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। शाहनवाज पर तीन लाख रुपये का इनाम गया था।
बताया जा रहा है कि शाहनवाज और एक अन्य को जहां दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरे संदिग्ध को दिल्ली के बाहर से दबोचा गया है। यह आतंकी मॉड्यूल उत्तर भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है और राष्ट्रीय राजधानी का रहने वाला है। कुछ समय पहले पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था और तब से वह दिल्ली में ही रह रहा था।

More Stories
यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र, युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान
छत्तीसगढ़ का बारनवापारा अभयारण्य बना काले हिरणों के पुनर्जीवन का प्रतीक, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहा
भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने के लिए होगी मजबूत खेल व्यवस्था और पारदर्शिता की जरूरत: अरुण साव