April 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राऊ विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा का जोरदार स्वागत

युवा विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा

इंदौर// दी बीबीसी लाइव / गुलनाज शेख :

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का राऊ विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश पटेल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कलारिया में जोरदार स्वागत किया गया! यहां से नावदा , हिम्मत नगर होती हुई सिहासा बांक पंचायत में पहूंची, जहा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहराब पटेल वरिष्ट नेता हरिराम चौहान सरपंच नारायण सिंह चौहान उप सरपंच ऋषि कुमार राठौर, वरिष्ठ नेता भीमसिह राणा यूवा नेता भरत शर्मा , अजय शर्मा, ठाकुर कान्हा सिंह, पूर्व सरपंच हरिसिंह चौहान दीपक शर्मा जनपद सदस्य मुकेश यादव, पत्रकार फारुख मंसूरी, मदनलाल पहलवान आदि ने स्वागत किया।

जन आक्रोश यात्रा में विधायक संजय शुक्ला विशाल पटेल यात्रा प्रभारी महेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव जो की हाल ही मे भाजपा छोड़ कर आये, वरिष्ठ नेता दिनेश मल्हार के साथ अनेक नेतामहू विधानसभा क्षेत्र के विजेन्द्र सिंह चौहान यूवा नेता जीतूं ठाकुर आदि चल रहे थे ।

आपको बता दें कि कलारिया में वरिष्ठ नेता हरिराम चौहान, कांग्रेस और भाजपा के सनातन क्या है का अर्थ समझाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया।

बांक सरपंच हाजी सोहराब पटेल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत करते हुए यात्रा में शामिल हुए सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया।