इंदौर. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर अहम बैठक हुई। इंदौर लोकसभा प्रभारी की मौजूदगी में हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों को बुलाया गया था।
जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि विस चुनाव नजदीक हैं, यह हमारी अग्नि परीक्षा है। इसमें हर हाल में पास होना है। जितने भी प्रकोष्ठ हैं, उन्हें जुटना है। जिन प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र करना चाहिए।
जन आक्रोश यात्रा को सभी को मिलकर सफल बनाना है। लोकसभा प्रभारी बिमल शाह ने कहा कि 2 अक्टूबर तक आप सभी प्रकोष्ठों की एवं सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठित करें। टिकट मांगना सबका अधिकार है, लेकिन हमारा उम्मीदवार घोषित हो जाए उसके बाद सब मतभेद भुलाकर कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने में जुट जाएं। बैठक में लोकसभा चुनाव में सिंधी प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की गई। तर्क दिया कि भाजपा सांसद सिंधी हैं। ऐसे में कांग्रेस को इस दिशा में सोचना चाहिए।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, अरविंद बागड़ी, अर्चना जायसवाल, पिंटू जोशी, अक्षय बम, संगठन मंत्री चंद्रशेखर पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष सौहराब पटेल, बलराम पटेल, दौलत पटेल, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, रीता डांगरे, रजत पटेल, रीना बोरासी सेतिया, अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष इंदर अंजना आदि उपस्थित थे।

More Stories
अब कॉलेजों में शुरू होगी बाल सुरक्षा की पढ़ाई, डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा- हर छात्र बनेगा बच्चों के अधिकारों का प्रहरी!
कांग्रेस का UCC के खिलाफ मोर्चा, दीपक बैज बोले- आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है सरकार
अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक, जागरूकता रैली और मॉक ड्रिल से लोगों को आग से बचाव की जानकारी