इंदौर. इंदौर के द्वारकापुरी में रविवार रात बदमाशों ने सड़क पर खड़ी कारों के कांच फोड़ दिए। सुबह जब रहवासी जागे तो कार के कांच टूटे देखे। जहां घटना हुई उसके सामने ही अहीरखेड़ी इलाका है। जहां पांच दिन पहले गोली चलने की घटना हुई थी।
द्वारकापुरी पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि सूर्यदेव नगर में बदमाशों ने तोड़फोड़ की घटना की है। सूचना के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। यहां टूल इंजीनियर शांताराम इंगले की कार के कांच फोड़कर बदमाश भाग गए। नजदीक ही खड़ी एक अन्य कार पर भी बदमाशों ने पत्थर मारे। वहीं दूसरी गली में भी कुछ वाहनों में बदमाशों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की है।
सुबह जागे तो देखा
रहवासियों ने बताया कि रात में उन्हें आवाज नहीं आई। सुबह जब मार्निंग वॉक के लिये लोग उठे तो उन्होंने कारों के शीशे फूटे देखे। जहां घटना हुई वहां से कुछ ही दूरी पर दिग्विजय नगर और अहीरखेड़ी मल्टी है। जहां पांच दिन पहले गांजे के विवाद में बदमाशों ने हवाई फायर किये थे। फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह