April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में संपन्न!

रायपुर//दि बीबीसी लाइव/इरफान शेख़ :

इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में आयोजित किया गया।
जिसमे पूरे भारत देश से सभी राज्यों के वकीलो की उपस्थिति रही।

इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि जस्टिस टी वी नलवाडे , श्री वामन मेश्राम और दीगर प्रमुख विद्वानो व वक्ताओं द्वारा देश और संविधान जैसे विषयों पर चर्चा किया गया।

इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से पूर्व सीबीआई जज प्रभाकर ग्वाल राष्ट्रीय संयोजक Dr Ambedkar राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ, वकील शाकिर कुरैशी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, वकील उमर आज़ाद जौहरी संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश व देश भर से अनेकों वकीलों ने इस सम्मेलन में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।