जनजातिय समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में अमित शाह पहुंचे
सरायपाली
देश के गृह मंत्री अमित शाह आज सरायपाली के ग्राम खैरमाल में अपने तय कार्यक्रम मे दोपहर 3:35 बजे विमान से पहुंचे , जहां जनजातिय समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए!
गृह मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पवन साय विशेष रूप से पहुंचे थे!
पिछले दो दिनों से कार्यक्रम व्यवस्था देख रहे महेश गागड़ा, केदार कश्यप सहित कई विशिष्ट अतिथि भी मंच पर मौजूद रहे!
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कई जातियों के लोग मात्रात्मक त्रुटि के कारण परेशान हो रहे थे पूर्व में भाजपा की सरकार में डॉक्टर रमन सिंह ने उनको राहत देते हुए अस्थाई व्यवस्था दी थी लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकला था जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने माननीय नरेंद्र मोदी तक मेरे माध्यम से बात पहुंचाई और इसे तत्काल निराकरण करने हेतु बिल पास कर मात्रात्मक टूटी को हटाकर आप लोगों को सुविधा देने का काम मोदी सरकार ने किया है!
गृह मंत्री ने राज्य शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आदिवासियों की अनदेखी कर रही है, आदिवासी विरोधी सरकार है जो आदिवासियों का हक मार रही है!
राहुल बाबा भी आज राजधानी रायपुर आए हुए हैं पिछले 70 सालों से कांग्रेस ने आदिवासियों को ठगा है!
राज्य सरकार कोयला घोटाला, 2000 करोड़ का शराब घोटाला, 5000 करोड़ का चावल घोटाला और केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 5 किलो अतिरिक्त चावल को खाने वाली, चावल बेचने वाली सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि, ऐसी भ्रष्ट्र सरकार को उखाड़ कर फेंकना चाहिए और गरीबों को न्याय देने वाली गरीबों के बारे में सोचने वाली भाजपा सरकार को फिर से छत्तीसगढ़ में लाने का उन्होंने आह्वान किया !
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी वर्तमान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में बड़ा है और जिसे जनता समझ चुकी है उन्होंने मोदी जी के योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभ के बारे में विस्तार से बताया और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने की आम जनता से अपील की!
मंच पर मौजूद समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह देखकर अमित शाह का सम्मान किया और मंच से कुछ मांगे भी अमित शाह के समक्ष रखी , हालांकि अमित शाह ने उन मांगों के संबंध में कोई घोषणाएं नहीं की!
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि अमित शाह जी आज सरायपाली आए थे क्योंकि माननीय नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी ने जिन जनजातीय समाज के लोगों की पीड़ा को समझ कर उनकी मात्रात्मक त्रुटि को दूर किया और उन्हें सम्मान से जीने का और सरकार की हर योजना का लाभ लेने का हक दिया और उसी से समाज के लोगों के द्वारा माननीय अमित शाह जी का स्वागत अभिनंदन करने के लिए उन्होंने आमंत्रित किया था और समाज के उसी आमंत्रण पर से आज अमित शाह जी सरायपाली पहुंचे हैं ! उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा और भाजपा भारी बहुमत से जीत कर आएगी क्योंकि लोग अब छत्तीसगढ़ में बदलाव चाहते है!
भाजपा प्रत्याशी सरला कोसरिया ने भी अमित शाह जी के दौरे को लेकर कहा कि उनका दौरा काफी खुश करने वाला है और आने वाले चुनाव में निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा।
सामाजिक कार्यक्रम में राजनीतिक लाभ लेने केंद्र मंत्री द्वारा 22 मिनट तक मंच से आरोप प्रत्यारोप भाषण चला रहा चला तारी रहा!

More Stories
व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं – केन्द्रीय मंत्री ओंराव
साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, जानें क्या हैं ये निर्णय
गर्मी में होने वाली हर समस्या का सरल हर्बल इलाज: सनबर्न से लेकर सिरदर्द तक!