मध्य प्रदेश में अब दीनदयाल रसोई के माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में 66 नए दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए यह ऐलान किया। सीएम शिवराज ने कहा कि अभी तक यह भोजन 10 रुपये थाली के हिसाब से मिल रहा था, लेकिन आज से 5 रुपये प्रति थाली में लोग भरपेट भोजन कर पाएंगे।
हर गरीब को मिलेगा जमीन का पट्टा
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय क्षेत्रों के 38,505 आवासहीनों को पट्टे भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में कोई परिवार जमीन और आवास के बगैर नहीं रहेगा।
116 दीनदयाल रसोई केंद्रों में मिलेगा भोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं बन सके, उन्हें सीएम आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण में 66 नगर पालिकाओं में स्थायी रसोई केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 166 दीनदयाल स्थायी रसोई केंद्र हो गए हैं, जहां पर पांच रुपये में भोजन मिलेगा।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र