July 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस 75सीटों के साथ पुनः सरकार बनाएगी : पूर्व पार्षद हुसैन

सरायपाली :

छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव एवं पूर्व पार्षद गालिब हुसैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं कांग्रेस पार्टी युवा अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी राज्य में लगभग 75 सीटों के साथ पुनः सरकार बनाने जा रही है ऐसे समय में भाजपा हार के डर बौखलाहट में उलूल जूलल बयान देकर राज्य में अपनी राजनीतिक बौखलाहट को प्रदर्शित करने का कार्य कर रही है जैसे कि अभी कुछ दिन पहले भाजपा नेत्री सरोज पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी अभी बच्चा कहकर संबोधित किया!
इस बौखलाहट भरे संबोधन से पता चलता है कि चुनाव से पूर्व ही भाजपा अपनी हार स्वीकार कर चुकी है!

कांग्रेस पार्टी से दो बार के विधायक एवं आदिवासी समाज से आने वाले युवा पर विश्वास जताकर उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता दीपक बैज जी के कार्यों से खुश हैं और उनसे जुड़ता जा रहा है!
यह सब देख भाजपा बौखला गई है और उटपटांग बयान बाज़ी कर मीडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रही है!

आगे हुसैन ने कहा कि 15साल के राज़ में छत्तीसगढ़ की आम जनता देख चुकी है कैसे छत्तीसगढ़ को लुटने का कार्य भाजपा सरकार ने किया था और आज़ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के कार्यों से यहां की जनता बहुत खुश हैं!