भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी।
श्री चौहान ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बहनों के सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आंसू नहीं रहने दूंगा। बहनों की जिन्दगी आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहे, ऐसी कामना राखी के पावन पर्व पर करते हैं।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास