नई दिल्ली. सरकार 169 शहरों में 10000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है। कैबिनेट ने बुधवार को PM-eBus Sewa स्कीम को मंजूरी दे दी है। इसी स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। सरकार के इस फैसले से इलेक्ट्रिक बसें बनाने वाली कंपनियों के शेयरों को तगड़ा बूस्ट मिला है। इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनियों जेबीएम ऑटो (JBM Auto) और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में बुधवार को 12 पर्सेंट तक की तेजी आई है। इन कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को भी अच्छी तेजी बनी हुई है।
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी
इलेक्ट्रिक बस मेकर कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 3 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 1263.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 9 पर्सेंट की तेजी के साथ 1223.65 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं, जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयर गुरुवार को BSE में करीब 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 1488.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। जेबीएम ऑटो के शेयर बुधवार को 9.5 पर्सेंट की तेजी के साथ 1435.10 रुपये पर बंद हुए थे।
6 महीने में 195% चढ़ गए ओलेक्ट्रा के शेयर
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर पिछले 6 महीने में 195 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 17 फरवरी 2023 को बीएसई में 422.50 रुपये पर बंद हुए थे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर 17 अगस्त 2023 को बीएसई में 1263.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, जेबीएम ऑटो के शेयरों में पिछले 6 महीने में 165 पर्सेंट से ज्यादा तेजी आई है। कंपनी के शेयर 17 फरवरी 2023 को बीएसई में 553.60 रुपये पर थे, जो कि 17 अगस्त 2023 को 1488.20 रुपये पर पहुंच गए हैं।

More Stories
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें