बीजिंग, चीन में बारिश के दौरान कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लापता हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक चार मौतें मेंटौगौ में और दो फांगशान में हुई हैं। इसके अलावा चांगपिंग जिले में चार और हैडियन जिले में एक व्यक्ति की मौत हुयी है। जिन 27 लोगों के लापता होने की सूचना है उनमें मेंटौगौ में 13 चांगपिंग में 10 और फांगशान में चार लोग शामिल हैं।
तूफ़ान डोकसूरी के प्रभाव के बीच 29 जुलाई से शहर में लगातार भारी बारिश हो रही है, विशेष रूप से पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हुई है।
मंगलवार सुबह छह बजे तक बीजिंग में औसत वर्षा 257.9 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि शहरी क्षेत्र में औसत वर्षा 235.1 मिलीमीटर थी। मेंटौगौ और फैंगशान में औसत वर्षा क्रमशः 470.2 मिलीमीटर और 414.6 मिलीमीटर तक पहुंच गई। बारिश के कारण शहर भर के लगभग 127,000 निवासियों को दूसरी जगह ठहराया गया है।

More Stories
Amazon-Flipkart को लगाया चूना: असली सामान की जगह पार्सल में भरते थे रद्दी, 5 गिरफ्तार
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की मजार पर तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
मानव तस्करी का खुलासा: 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू हुई किशोरी, मुंबई में हुई थी बिक्री