रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर संभाग के रायगढ़, जांजगीर और उससे लगे जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग के भी कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा सरगुजा संभाग के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

More Stories
Amazon-Flipkart को लगाया चूना: असली सामान की जगह पार्सल में भरते थे रद्दी, 5 गिरफ्तार
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की मजार पर तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
मानव तस्करी का खुलासा: 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू हुई किशोरी, मुंबई में हुई थी बिक्री